हम को मन की शक्ति देना – गुलज़ार

हम को मन की शक्ति देना – गुलज़ार

Here is a lovely composition by Gulzar, written for the movie “Guddi” in 1971. A very simple and moving prayer that school children sing in that movie. Rajiv Krishna Saxena

हम को मन की शक्ति देना

हम को मन की शक्ति देना
मन विजय करें,
दूसरों की जय से पहले
खुद की जय करें।

भेदभाव अपने दिल से
साफ कर सकें,
दोस्तों से भूल हो तो
माफ कर सकें,
झूठ से बचे रहें
सच का दम भरें,
दूसरों की जय से पहले
खुद की जय करें।

मुश्किलें पड़ें तो हम पे
इतना कर्म कर,
साथ दें तो धर्म का
चलें तो धर्म पर,
खुद पे हौसला रहे
बदी से ना डरें,
दूसरों की जय से पहले
खुद की जय करें।

∼ गुलज़ार

लिंक्स:

 

Check Also

Let the path remain unfamiliar...

पंथ होने दो अपरिचित प्राण रहने दो अकेला – महादेवी वर्मा

Mahadevi Ji was a pillar of Hindi poetry in the Chhayavad era. Her poems are …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *