बिल्ली मौसी - सूर्य कुमार पांडेय

बिल्ली मौसी चलीं बनारस – सूर्य कुमार पांडेय

Here is a small poem by Surya Kumar Pandey that should certainly entice little children. Illustration is mine. Rajiv Krishna Saxena

बिल्ली मौसी चलीं बनारस

बिल्ली मौसी चलीं बनारस
लेकर झोला डंडा
गंगा तट पर मिला उसे तब
मोटा चूहा पंडा

चूहा बोला बिल्ली मौसी
चलो करा दूँ पूजा
मुझ सा पंडा यहाँ घाट पर
नहीं मिलेगा दूजा

बिल्ली बोली ओ पंडा जी
भूख लगी है भारी
पूजा नहीं, पेट पूजा की
करो तुरत तैयारी

समझा चूहा बिल्ली मौसी
का जो पंगा जी में
टीका–चंदन छोड़ घाट पर
कूदा गंगा जी में

~ सूर्य कुमार पांडेय

लिंक्स:

 

Check Also

बाल गीता – भाग ७- Cartoon Animation for children

बाल गीता – भाग ७- (Cartoon Animation for children) राजीव कृष्ण सक्सेना

बाल गीता – भाग ७- Cartoon Animation for children Arjuna requested the Lord to show …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *