भागे लेकर बल्ला - रामानुज त्रिपाठी

भागे लेकर बल्ला – रामानुज त्रिपाठी

Here is a cricket match when a cat bawled to mouse. What do we expect! Rajiv Krishna Saxena

भागे लेकर बल्ला

चूहे राज क्रिकेट टीम के
चुने गए कप्तान
अपनी बल्लेबाजी का था
उनको बहुत गुमान

पैड बांध दस्ताना पहने
हेलमैट एक लगाए
टास जीत कर खुद ही
पहले बैटिंग करने आए

उधर दूसरी क्रिकेट टीम का
बंदर था कप्तान
उसे क्रिकेट के दाँव पेंच की
थी पूरी पहचान

पहला ही ओवर बंदर ने
बिल्ली से फिंकवाया
चूहे को आउट करने का
नया ढंग अपनाया

चली गेंद लेकर जब बिल्ली
कांपे डर के मारे
क्रीज छोड़ कर दूर हो गए
धीरे से बेचारे

चली गेंद स्टम्प उड़ गए
मचा जोर से हल्ला
आउट होकर चूहे राजा
भागे लेकर बल्ला

~ रामानुज त्रिपाठी

लिंक्स:

 

Check Also

बाल गीता – भाग ७- Cartoon Animation for children

बाल गीता – भाग ७- (Cartoon Animation for children) राजीव कृष्ण सक्सेना

बाल गीता – भाग ७- Cartoon Animation for children Arjuna requested the Lord to show …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *