भूले हुओं का गीत – गिरिजा कुमार माथुर

भूले हुओं का गीत – गिरिजा कुमार माथुर

An old flame suddenly come across after decades. It can be uncomfortable and the only way to get through the situation is to pretend that it never happened. Here is a famous poem of Girija Kumar Mathur. Rajiv Krishna Saxena

भूले हुओं का गीत

बरसों के बाद कभी
हम तुम यदि मिलें कहीं
देखें कुछ परिचित से
लेकिन पहचाने ना

याद भी न आये नाम
रंग, रूप, नाम, धाम
सोचें यह संभव है
पर, मन से माने ना

हो न याद, एक बार
आया तूफान, ज्वार
बन्द मिटे पृष्ठों को
पढ़ने की ठानें ना

बातें जो साथ हुईं
बातें जो साथ गईं
आँखें जो मिली रहीं
उनको भी जानें ना।

∼ गिरिजा कुमार माथुर

लिंक्स:

 

Check Also

तब रोक ना पाया मैं आंसू

तब रोक न पाया मैं आँसू – हरिवंश राय बच्चन

When life-long delusions end and we suddenly discover the truth, a heart-break invariably follows. So …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *