छाया मत छूना – गिरिजा कुमार माथुर

छाया मत छूना – गिरिजा कुमार माथुर

Living a life is not such an easy chore. It tires out a person. At the end of it, one gets a feeling how absurd and pointless the whole affair was, and how pointless it is to get exhausted in doing so… A very lovely poem by Girija Kumar Mathur. Look at the last three lines. It is impossible to translate the feeling of pathos these lines evoke. Art work is by Garima Saxena – Rajiv Krishna Saxena

छाया मत छूना

छाया मत छूना
मन‚ होगा दुख दूना।
जीवन में हैं सुरंग सुधियां सुहावनी
छवियों की चित्र गंध फैली मनभावनी :
तन सुगंध शेष रही बीत गई यामिनी‚
कुंतल के फूलों की याद बनी चांदनी।
भूली सी एक छुअन बनता हर जीवित क्षण–
छाया मत छूना
मन‚ होगा दुख दूना।

यश है ना वैभव है मान है न सरमाया;
जितना भी दौड़ा तू उतना ही भरमाया।
प्रभुता का शरण बिम्ब केवल मृगतृष्णा है‚
हर चंद्रिका में छिपी एक रात कृष्णा है
जो है यथार्थ कठिन उसका तू कर पूजन–
छाया मत छूना
मन‚ होगा दुख दूना।

दुविधा हत साहस है दिखता है पंथ नहीं
देही सुख हो पर मन के दुख का कुछ अंत नहीं।
दुख है न चांद खिला शरद रात आने पर‚
क्या हुआ जो खिला फूल रस वसंत जाने पर?
जो न मिला भूल उसे कर तू भविष्य वरण‚
छाया मत छूना मन‚

होगा दुख दूना।

∼ गिरिजा कुमार माथुर

लिंक्स:

 

Check Also

Bride leaving after the marriage ceremony. Vidaai

विदा की घड़ी है – राजनारायण बिसरिया

A village bride is ready to leave parent’s home. A very poignant movement… Rajnarain Bisaria …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *